CM के अभियान का दिखा असर, JDU विधायक ने अपने बेटे की करवाई दहेज मुक्त शादी

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 11:38 AM (IST)

सीवान: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दहेज प्रथा के खिलाफ शुरू किए गए अभियान का असर देखने को मिल रहा है। इस अभियान से प्रेरणा लेकर बड़हरिया विधानसभा के जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह ने अपने बेटे की दहेज मुक्त शादी करवाई। 

जानकारी के अनुसार, जदयू विधायक के पुत्र संजय सिंह का विवाह सहलौर पंचायत के मुखिया पचरूखी प्रखंड के पपौर पंचायत के इटवां गांव में रामाशंकर सिंह की पुत्री मनोरमा के साथ हुआ। यह विवाह बहुत ही साधारण तरीके से गोपालगंज जिले के थावे मां भवानी के मंदिर में संपन्न हुआ। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जनवरी को दहेज प्रथा के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई थी जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। इसी श्रृंखला में कई विधायकों ने दहेज मुक्त शादी का समर्थन किया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News