जदयू ने दही-चूड़ा भोज का किया आयोजन, 5 साल बाद भाजपा के मंत्री हुए शामिल

Sunday, Jan 14, 2018 - 01:44 PM (IST)

पटना: देश सहित बिहार में मकर संक्रांति बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। बिहार की सियासत में मचे उथल-पुथल के बीच जदयू ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। जदयू द्वारा आयोजित इस भोज में पांच साल बाद भाजपा के मंत्री शामिल होने जा रहें हैं। राजनीति की दृष्टि से भी यह दही-चूड़ा का भोज महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के 36 हार्डिंग रोड आवास पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता इस भोज मेे शामिल होंगे। लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान और चिराग पासवान को भी आमंत्रण भेजा गया है। कांग्रेस और राजद जदयू के इस भोज का हिस्सा नहीं बनेंगे। 

लोजपा प्रदेश कार्यालय में भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस भोज में शामिल होंगे। इस बार मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर लालू के 10 सर्कुलर रोड आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। राजद अध्यक्ष के जेल में होने और उनकी बड़ी बहन के निधन के कारण राजद इस बार मकर संक्रांति नहीं मना रहा है।

Advertising