भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर जदयू ने सुनाया अपना फैसला

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 01:57 PM (IST)

पटनाः जदयू ने भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर अपना फैसला सुना दिया है। जदयू ने भाजपा के इस कार्यक्रम से अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होेंने फैसला लिया है कि वह इस यात्रा में शामिल नही होंगे क्योंकि उन्हें इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। जदयू द्वारा 15 अगस्त को पंचायत स्तर पर अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और पार्टी के कार्यकर्ता अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा से हमारा कोई संबंध नही है। हम मानते हैं कि देश का विकास और जनता की सेवा ही तिरंगे का सबसे बड़ा सम्मान है।

जदयू पार्टी का कहना है कि अगर कोई पार्टी तिरंगे को लेकर अपना राजनीतिक कार्यक्रम चला रही है तो हमें इस पर कोई एतराज नही है। जदयू की पिछली राज्य कार्यकारिणी की बैठक में ही यह तय किया गया था कि 15 अगस्त, 26 जनवरी, अंबेडकर जयंती आदि को पार्टी द्वारा पंचायत स्तर पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 15 अगस्त को जदयू के सभी कार्यकर्ता अपने आवास पर तिरंगा फहराएंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News