सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Wednesday, Mar 07, 2018 - 11:14 AM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 30 आरआर के 24 वर्षीय बिरेन्द्र सिन्हा ने अपनी सिर्वस राइफल से खुद को गोली मार ली। वह इस समय लंगेट हैडक्र्वाटर में डयूटी पर था। अधिकारिक जानकारी के अनुसार गोली उसके सिर को भेदती हुई निकल गई। जवान को फौरन अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो चुकी थी।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और पत लगाया जा रहा है कि आखिर उसने खुदकुशी क्यों की। एसएचओ लंगेट जान मोहम्मद मौके पर पहुंच गये हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
 

Advertising