छह महीने बाद मिला बर्फ में दबे जवान का शव

Thursday, Jun 14, 2018 - 04:06 PM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर के उरी सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फबारी में दबे जवान के शव को छह महीने बाद निकाला गया। शहीद जवान शम्मी सिंह को बारामूला के सेक्टर हेडक्वाटर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कोर कमांडर जनरल एके भट्ट , कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों ने शहीद जवान शम्मी सिंह को अंतिम विदाई दी।  अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैत्रिक गांव रवाना कर दिया है।

 

आपको बता दें कि  26 साल का शहीद शम्मी सिंह हिमाचल के कांगड़ा जिला में इंदोरा तहसील का रहने वाला था और डेढ़ साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। उरी सेक्टर में भारी बर्फबारी के दौरान 3 जवान  बर्फ में दब गए थे और इस दौरान सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो जवानों के शव निकाल लिए गए थे लेकिन शहीद शम्मी सिंह का शव नहीं मिल पाया था। इस दौरान सेना ने शम्मी सिंह के शव को ढूढऩे के लिए प्रशासन के साथ 12 दिन तक रेस्क्यू चलाया था लेकिन वे ढूढऩे में नाकाम रहे। अब बर्फ पिघलने के चलते शव खुद ब खुद छह महीने बाद बाहर आ गया।
 

Monika Jamwal

Advertising