अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा जांबाज, पत्थरबाजों ने कर दिया था जख्मी

Thursday, Nov 29, 2018 - 03:00 PM (IST)

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बडग़ाम में बुधवार को हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद पत्थरबाजी में जख्मी हुआ सी.आर.पी.एफ . का एक जवान अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर नवीद जट्ट सहित दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। एनकाउंटर के बाद भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। इस पत्थरबाजी में सी.आर.पी.एफ . के जवान प्रणाम सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुधवार रात श्रीनगर के सेना अस्पताल में प्रणाम सिंह के सिर का ऑपरेशन हुआ, लेकिन अभी वह कोमा में बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रणाम सिंह के अलावा एक और जवान पत्थरबाजी में जख्मी हुआ था, लेकिन उनकी स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है।
 

Monika Jamwal

Advertising