पुंछ में एलओसी पर माइन  ब्लास्ट, सैनिक घायल

Thursday, Jul 29, 2021 - 03:37 PM (IST)


पुंछ: एलओसी पर वीरवार को एक बारूदी सुरंग में धमाका होने से सैनिक घायल हो गया। माइन ब्लास्ट पुंछ के मनकोट सेक्टर में हुआ। यह क्षेत्र मेंढर के तहत आता है।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार फारवर्ड एरिया में माइन ब्लास्ट हुआ और उसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल की पहचान सिपाही मुकेश कुमार के तौर पर हुई है और उसमें हैलीकाप्टर से उधमपुर के कमान अस्पताल में भर्ती किया गया है। हांलाकि जवान की स्थिति अभी पता नहीं चल पाई है।
 

Monika Jamwal

Advertising