बालाकोट सेक्टर में एलओसी के निकट फटी बारूदी सुरंग, जवान घायल

Wednesday, Nov 21, 2018 - 03:04 PM (IST)

पुंछ: पुंछ के बालाकोट सेक्टर में लैंडमाइन विसफोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। यह बारूदी सुरंग एलओसी के निकट फटी। घटना मंगलवार देर शाम की है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेना के जवान नियमित पेट्रोलिंग पर थे और तभी उनका पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया। धमाके में जो जवान घायल हो गया उसकी पहचान राइफलमैन लक्षमण लिम्फू के रूप में हुई है। 


जानकारी के अनुसार जवान को उसके साथियों ने सेना अस्पताल में पहुंचाया और बाद में उसे एडवांस ट्रीटमेंट के लिए राजोरी भेज दिया गया। जवान को छर्रे लगे हैं। एसएचओ मोहम्मद अकबर खान ने भी इस बात की पुष्टि की है।
 

Monika Jamwal

Advertising