एलओसी पर माइन फटने से मेजर की मौत, 2 जवान घायल

Saturday, Dec 23, 2017 - 04:57 PM (IST)

जम्मू: नियंत्रण रेखा के दिगवार सेक्टर में माइन फटने से सेना के एक मेजर की मौत हो गई जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जवानों को उधमपुर के कमांड अस्पताल भेजा गया है। घायलों की पहचान दो नागा रजिमेंट के सिपाही वोलन थूंग और सिपाही राकेश के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार एक मेजर की भी मौत हुई है। फिलहाल अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम चार बजे नियंत्रण रेख के दिगवार सेक्टर में तैनात भारतीय सेना की दो नागा रजिमेंट की अग्रिम चौकी बम्प के पास जवानों के बंकर की मरम्मत का काम कर रहे थे और तभी अचानक मिट्टी में दबा कोई पुराना माइन फटने से यह हादसा हो गया। दोनों जवानों को इससे काफी चोट आई है। जहां सिपाही थूंग को आंख और कंधे पर चोट आई वहीं सिपाही राकेश के चेहरे और आंख पर चोट आई है। दोनों को अस्पताल भर्ती किया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उधमपुर के कमांड अस्पताल भेज दिया गया।
 

Advertising