जाने-माने अधिवक्ता जावेद इकबाल वानी जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

Tuesday, Jun 09, 2020 - 06:35 PM (IST)

नयी दिल्ली : जाने-माने अधिवक्ता जावेद इकबाल वानी को मंगलवार को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार वानी को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के संयुक्त उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा की गई उनके नाम की सिफारिश पिछले कई महीने से केंद्र सरकार के पास लंबित थी। सिफारिश को पिछले सप्ताह अंतिम रूप दिया गया और मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। वानी जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में कई मामलों में केंद्र की पैरवी कर चुके हैं।

 

वह जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मियां अब्दुल कय्यूम के दामाद हैं। कय्यूम को जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था।
 

Monika Jamwal

Advertising