अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का जावड़ेकर ने किया विरोध, बोले- मुंबई में बन रहे इमरजेंसी जैसे हालात

Wednesday, Nov 04, 2020 - 09:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में की गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मामले में मुंबई पुलिस की करते हुए कहा कि इसने हमें आपातकाल की याद दिला दी।

 

मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर हमला निंदनीय: जावेड़कर 
प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लिखा कि ‘हम महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमलें की निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ बर्ताव का तरीका नहीं है। इसने हमें आपातकाल की याद दिला दी, उस समय भी प्रेस के साथ ऐसा ही किया गया था दरअसल अर्नब को हिरासत में लेने के लिए मुंबई पुलिस की टीम सुबह ही उनके घर पहुंची गई थी। 

 

अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर लगाया आरोप 
वहीं अर्नब गोस्वामी का आरोप है कि मुंबई पुलिस ने उनकी सांस, सुसर, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की।  रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है। 

 

क्या है मामला
वर्ष 2018 में 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने अलीबाग में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद एक सुसाइड नोट मिला था,जिसमें लिखा था कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। अब मुंबई पुलिस ने इसी मामले में गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। 

vasudha

Advertising