जापानी विदेश मंत्री आज आएंगे भारत

Monday, Jan 07, 2019 - 12:20 AM (IST)

नई दिल्ली: जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को भारत आएंगे। सूत्रों के अनुसार कोनो अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलेंगे और द्विपक्षीय संबंधों पर बात करेंगे। वह आगामी आठ जनवरी को भारत जापान मैत्री मंच की बैठक में भी शामिल होंगे। 

इस बीच सूत्रों ने बताया कि नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग भी इस हफ्ते भारत की यात्रा पर आएंगी। वह भारत-नॉर्वे व्यापार सम्मेलन को संबोधित करेंगी और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष(यूनीसेफ)की ओर से आयोजित कार्यक्रम के हिस्से के रूप में गाजियाबाद के निठोरा में एक प्राथमिक विद्यालय का दौरा करेंगी। सोलबर्ग नॉर्वे दूतावास में एक उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगी और इस दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह मौजूद रहेंगे।  

Pardeep

Advertising