जनता दरबार रद्द किया

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 07:26 PM (IST)

 

चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (अर्चना सेठी) हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश में लागू हुई चुनावी आचार संहिता के कारण रद्द रहेगा। शनिवार गृह मंत्री अनिल विज के निवास के बाहर प्रदेश के कई क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों की संख्या बढ़ती देख मौके पर पहुंचे डीएसपी राम कुमार ने लोगों को समझाया और बताया कि प्रदेश में लागू हुई चुनाव आचार संहिता की वजह से जनता दरबार रद्द किया गया है और अब जनता दरबार आचार संहिता हटने के बाद ही आयोजित होगा। 

 

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का शनिवार एवं बुधवार लगने वाला जनता दरबार चुनावी आचार संहिता के लागू होते ही रद्द कर दिया गया था। मगर बावजूद इसके लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं जिन्हें शनिवार पुलिस द्वारा समझाकर वापस भेजा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News