बैतूल में बड़ा हादसा: तेलंगाना एक्सप्रेस से गिरकर जम्मू-कश्मीर के युवक की मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 04:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में तेलंगाना एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे जम्मू-कश्मीर निवासी एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा मुलताई और जौलखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार शाम को हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान सादिक, पिता मोहम्मद आलम, निवासी ग्राम किरानी तलाव, थाना भिंटंडी, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। 

वह अपनी मां और बहन नूर कलीम के साथ हैदराबाद से नई दिल्ली जा रहा था। परिवार तेलंगाना एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। बताया गया है कि सोमवार शाम मुलताई और जौलखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच खंभा क्रमांक 851/19 के पास सादिक अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के भिवाड़ी में एक मदरसे में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म

घटना की सूचना मृतक की बहन नूर कलीम ने आमला स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने में दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आसपास तलाश की। सादिक का शव अप रेलवे ट्रैक के किनारे नाली में पड़ा मिला। मुलताई थाना पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पंचनामा कारर्वाई की। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 72 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ किए गए नष्ट, LG ने पहले समर्पित एएनटीएफ थाने को दी मंजूरी

इसके बाद शव को पोस्टमाटर्म के लिए मुलताई के शासकीय अस्पताल भेजा गया। नूर कलीम ने पुलिस को बताया कि सादिक यात्रा के दौरान ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News