बनिहाल में लैंडस्लाइड, देश और दुनिया से कटी कश्मीर

Thursday, Mar 03, 2022 - 02:07 PM (IST)

जम्मू : जम्मू के बनिहाल क्षेत्र में वीरवार को हुये भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राजमार्ग बंद कर दिया गया है। राजमार्ग बंद होनेसे कश्मीर घाटी एक बार फिश्र देश के अन्य हिस्सों से कट गई है।


जानकारी के अनुसार बनिहाल के चमलावास में भारी लैंडस्लाइड हुआ है। संबंधित विभाग मलबे को हटाने और यातायात बहाल करने में लगा हुआ है।


वहीं पुंछ का मुगल रोड भी बर्फबारी के चलते बंद है। पीर की गली में बर्फबारी के बाद से शोपियां को राजोरी और पुंछ से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मार्ग बंद है।
श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड भी जोजिला के पास होने वाली बर्फबारी के बाद से बंद है।
 

Monika Jamwal

Advertising