भारी बारिश और लैंडस्लाइडिंग के बाद 300 किलोमीटर लंबा जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद

Monday, Aug 13, 2018 - 12:07 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश का असर तीन सौ किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे पर भी पड़ा है। भूस्खलन के कारण राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। श्रीनगर जाने वाली गाडिय़ां उधमपुर और नगरोटा के पास रोक दी गई हैं। सबसे ज्यादा असर मचेल माता जाने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ा है।


पंजाब केसरी के रिपोटर की रिपोर्ट के अनुसार जगह-जगह हुई लैंडस्लाइडिंग से पूरा राजमार्ग बंद है। अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को रोक दिया गया है वहीं किश्तवाड़ के पाडर जिले में चल रही चंडी माता की मचेल यात्रा के श्रद्धालु भी फंसे हुए हैं। गे्रफ विभाग द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है दोपहर बाद एनएच को ट्रेफिक के लिए खोला जा सकता है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising