ताजा हिमपात के बाद देश से अलग-थलग हुई कश्मीर घाटी, राजमार्ग बंद

Monday, Jan 21, 2019 - 05:16 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर में सोमवार को ताजा बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी देश और दुनिया से कट गई है। तीन सौ किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भारी बर्फबारी के बाद कई ईंच बर्फ जमा हो चुकी है। जवाहर सुरंग के दोनों तरफ भी हिमपात से सडक़ मार्ग में फिसलन हो गई है। ट्रेफिक प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये एनएच को बंद किया है। 


विभाग के अनुसार मौसम में सुधार के बाद ही सडक़ मार्ग को खोला जाएगा। यात्रियों से कहा गया है कि वे मौसम का स्टे्टस पता किये बिना यात्रा के लिए न निकलें। मौसम विभाग ने अगने 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में और बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising