यातायात के लिए श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफ से खुला

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 09:11 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोडऩे वाली करीब 300 किलोमीटर लंबी श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को एक तरफ  से यातायात के लिए खोल दिया गया है। सोमवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण यह मार्ग तीन दिनों तक बंद रहा।


परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने यहां बतायाए कल सडक़ से बर्फ  हटाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात परिचालन की अनुमति दे दी गयी।
 उन्होंने बताया कि आज राजमार्ग पर एक तरफ से परिवहन की अनुमति दे दी गई है।


अधिकारी ने बताया कि कल फंसे हुए वाहनों को निकालने के साथ ही आज सुबह जम्मू से एक तरफ का रास्ता परिवहन के लिए खोल दिया गया। इस बीच कश्मीर के अधिकतर इलाकों में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। गुरुवार को भी भीषण शीतलहर जारी है। यहां रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ भी राज्य की ओर बढ़ रहा है, जिसके 22 से 26 जनवरी के बीच सक्रिय होने की संभावना है।


इस दौरान मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। श्रीनगर का रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि पहलगाम में शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 12.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लेह में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया ।
वहीं, राज्य सरकार ने कहा है कि कश्मीर घाटी में 90 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। राज्य में भारी बर्फबारी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News