लैंडस्लाइड ने से 300 किलोमीटर लंबा जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे आवाजाही के लिए बंद

Thursday, Aug 20, 2020 - 05:03 PM (IST)

 बनिहाल/जम्मू  : रामबन जिले में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बाद कई जगह हुए भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इससे राजमार्ग पर 200 से अधिक वाहन फंस गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि 290 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। त्रिशूल मोड़, बैटरी चश्मा और पंटियाल इलाकों में भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

 

उन्होंने बताया कि इससे राजमार्ग पर अलग-अलग जगहों पर 200 से अधिक वाहन फंस गए हैं। रास्ते को फिर से खोलने के लिए श्रमिकों और मशीनों को तैनात किया गया है। रामबन जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग पिछले सप्ताह दो दिनों के लिए बंद रहा।

Monika Jamwal

Advertising