बारिश और शूटिंग स्टोनस के चलते जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के लिए बंद, अमरनाथ यात्रा भी रूकी

Thursday, Jul 21, 2022 - 11:59 AM (IST)

जम्मू:  बारिश और भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को फिलहाल यातायात के लिए फिर से बंद कर दिया गया है। संबंधित विभाग रास्ता क्लीयर करने में जुटा है पर शूटिंग स्टोनस के चलते काम बाधित हो रहा है।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार बीती रात को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के चलते गाड़ियों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। विभाग ने मार्ग साफ करने की कोशिश की पर काम नहीं हो पाया। सुबह होते ही फिर से बारिश शुरू हो गई और काम बाधित रहा।


श्री अमरनाथ यात्रा के यात्रियों को भी नाशरी के पास रोक दिया गया है और उन्हें चन्द्रकोट यात्री निवास में ठहराया गया है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising