रामबन में पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

Wednesday, Jul 27, 2022 - 01:58 PM (IST)


बनिहाल/जम्मू : रामबन जिले में मिट्टी खिसकने और पत्थर गिरने के कारण बुधवार को सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया जिससे हजारों वाहन रास्ते में फंस गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग बंद होने की वजह से, अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर कश्मीर जा रहे एक काफिले को चन्द्रकूट में रोकना पड़ा।

अधिकारियों ने कहा कि मेहद में राजमार्ग पर पत्थर गिरे जिसके चलते कश्मीर को शेष भारत से जोडऩे वाली एकमात्र सड़क को बंद करना पड़ा।

यातायात पुलिस ने जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले को कश्मीर के शोपियां जिले से जोडऩे वाली मुगल रोड का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को एक परामर्श जारी किया है।
 

Monika Jamwal

Advertising