जम्मूः पाकिस्तान ने पुंछ में की गोलीबारी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Saturday, Jul 18, 2020 - 12:20 AM (IST)

जम्मूः जम्मू कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार रात एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना की भारी गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को रात में करीब नौ बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

उन्होंने पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने बताया, "भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।" अधिकारियों ने कहा कि आखिरी रिपोर्ट आने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी।

Yaspal

Advertising