2 घंटों तक लोगों ने बंद करके रखा जम्मू-पुंछ हाईवे

Monday, Apr 10, 2017 - 02:04 PM (IST)

पुंछ: बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ गुस्सा प्रकट करने के लिए सोमवार को लोगों ने जम्मू-पुंछ हाईवे को पूरे दो घंटों तक ब्लाक कर दिया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर टायर जलाए और जगह-जगह पर पत्थर फैंककर हाईवे ब्लाक कर दिया। हाईवे पर हजारों की संख्या में यात्री फंसे रहे।


मामला पुंछ के कलई गांव का है। सोमवार को लोगों ने जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जम्मू-पुंछ हाईवे ब्लाक होनेे के कारण सैंकड़ों वाहन और उनमें हजारों यात्री पूरे दो घंटों तक परेशान होते रहे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और डीएसएपी मोहन शर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर हाईवे पर ट्रेफिक फिर शुरू करवाया।


क्या है मामला
लोगों का आरोप है कि पीएचई विभाग की जलआपूर्ति खराब है। लोगों को पीने के पानी की समस्या हो रही है। उनकी परेशानियों को सुनने की वजाय विभाग लोगों को और परेशान कर रहा है। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। उन्होंने भी संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद सडक़ मार्ग खोला गया।

 

Advertising