जम्मू नगर निगम के पार्षदों को खल रही है फंडज की कमी, उठाई मेयर के खिलाफ आवाज

Tuesday, Jul 09, 2019 - 06:01 PM (IST)

जम्मू (रोशनी): जम्मू नगर निगम के शहरीय निकाय चुनावों के 9 महीने बाद भी कांग्रेस व निर्दलीय पाषर्द बिना पावर व फंडस के खाली हाथ परेशान व मायूस दिखे। निगम मेयर से फंडस की मांग व जनता को सुविधाओं मुहैया करवाने के आश्वासन देकर थक गए पार्षदों ने आखिरकार जम्मू नगर निगम मेयर के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों गौरव चौपड़ा, द्वारका चौधरी, अमित गुप्ता, विजय चौधरी, शाम लाल बसन व रीतू चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए पार्षदों को शहरीय निकाय चुनाव जीते हुए 9 महीने हो गए हैं, लेकिन अफसोस कि अभी तक पार्षदों को सिर्फ 20-30 स्ट्रीट लाईटें दी गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 5 महीने से निगम हाऊस की बैठक नहीं हुई है। 


 कश्मीर की वादियों से जम्मू गर्मी में आए राज्यपाल 
गुस्साए पार्षदों ने कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य के राज्यपाल से अपील की कि वे कश्मीर की वादियों की छोडक़र जम्मू की गर्मी में आए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को मालूम होना चाहिए कि जम्मू में क्या हो रहा है। निगम में क्या धांधली चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले 73 व 74 संशोधन को लागू करने की बात की जाती थी, लेकिन अब इसका नाम तक नहीं लिया जाता है। इसके साथ ही चुनावों के दौरान पार्षदों को फंडस देने की बात की जाती थी, जिसपर जम्मू नगर निगम पूरी तरह से जीरो है। 


 10 लाख की फैलाई गई अफवाह 
पार्षदों ने कहा कि हर एक वार्ड के पार्षद को 10-10 लाख रूपए देने की बात की गई थी, इसपर स्टेज वर्क लगाया गया। उन्होनें बताया कि इसमें भी 70 प्रतिशत विलो पर टैंड्रर्स उठाया गया और आज ठेकेदार को नालियां बनाने के लिए बोलो तो वे सिर्फ टायल वर्क करता है, नालियां नहीं बनाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर द्वारा इस कदम अफवाह फैलाई गई है कि पार्षदों को 10 लाख रूपए दिए गए है, जनता पार्षदों से काम करवाए। 


 भाजपा के पार्षद भी दूखी होंगे
कांग्रेस व निर्दलीय पाषर्दों ने कहा कि भाजपा के पार्षद भी दूखी होंगे क्योंकि इन लोगों को काम करने का सिस्टम ही नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर बताए कि स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट कहां गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत जो उनकी अपनी स्कीम लागू की गई है, उसपर कोई काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम में इतना पैसा पड़ा हुआ है, लेकिन अफसोस की काम हो ही नहीं रहा है। 
 
गली बनाने तक की पावर नहीं : अमित
निर्दलीय पार्षद अमित गुप्ता ने मीडिया को बताया कि पार्षदों के पास एक गली तक बनाने की पावर नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्षदों के पास कुछ नहीं है। पार्षद जनता को कोई काम नहीं करवा सकते है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें वोट देकर जीताया है, लेकिन पार्षद जनता के लिए क्या करे, जब उनके पास पावर और फंडस ही नहीं है। उन्होंने कहा कि 9 महीनेेेे  को गए हैं पार्षद निगम मेयर से मांग करके और जनता को आश्वासन देकर थक गए हैं। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising