जम्मू: उरी में पहाड़ी से फिसलने से जवान की मौत, मेजर घायल

Saturday, Jun 02, 2018 - 12:01 AM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सीमांत शहर उरी में शुक्रवार को पहाड़ी से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से एक जवान की मौत हो गई और एक मेजर घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उरी के मैदान जंगलों में 62 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के मेजर अमित कुमार और सिपाही रमन कुमार नियमित गश्त के दौरान ऊंची पहाड़ी से फिसल कर गहरी खाई में गिर गए। दोनों घायलों को तुरंत खाई से निकालकर सैन्य अस्पताल भर्ती किया गया जहां गंभीर रूप से घायल सिपाही रमन की मौत हो गई।  

Pardeep

Advertising