जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में दुर्घटनावश चली गोली में सैन्य अधिकारी की मौत

Monday, Jun 25, 2018 - 10:19 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एक सैन्य अधिकारी के व्यक्तिगत हथियार से दुर्घटनावश चली गोली में उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा कि कर्नल जे वी महादिक अपने व्यक्तिगत हथियार से दुर्घटनावश चली गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के वक्त वह अनंतनाग जिले के खुंदरू इलाके में एक गाड़ी में सफर कर रहे थे। 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में स्टेशन मुख्यालय खुंदरू में तैनात कर्नल जे वी महादिक (आर्टिलरी कोर) की एक गाड़ी में सफर करने के दौरान उनके निजी हथियार से दुर्घटनावश चली गोली में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गयी। ’’     

Punjab Kesari

Advertising