जम्मू कश्मीर: शोपियां में BJP के युवा जिला अध्यक्ष की हत्या, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Friday, Nov 03, 2017 - 01:31 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने वीरवार को भाजपा के एक युवा नेता की हत्या कर दी। युवा नेता गौहर अहमद को शुक्रवार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। शोपियां में निकले अंतिम जनाजे में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। 


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गौहर हुसैन भट (30) का शव किलूरा के एक बगीचे से बरामद किया गया और उनकी हत्या आतंकियों ने की है। भट का गला कटा हुआ मिला था। वह शोपियां के बोंगाम इलाके के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि इस बाबत पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि मृतक पार्टी से जुड़ा हुआ था। कश्मीर में पार्टी के मीडिया प्रभारी अल्ताफ ठाकुर ने कहा, भट, भाजपा की युवा शाखा के जिलाध्यक्ष थे।’’ उन्होंने बताया कि भट दो साल से ज्यादा वक्त से पार्टी से जुड़े हुए थे। 

Advertising