जम्मू कश्मीरः बशीर खान होंगे उपराज्यपाल मुर्मू के चौथे सलाहकार

Sunday, Mar 15, 2020 - 10:14 PM (IST)

नई दिल्लीः आईएएस अधिकारी बशीर अहमद खान को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल जी सी मुर्मू का चौथा सलाहकार नियुक्त किया गया है। खान 2000 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं और वर्तमान में कश्मीर के संभागीय आयुक्त के पद पर तैनात हैं।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव (जम्मू कश्मीर और लदाख विभाग) आनंदी वेंकटेश्वरन द्वारा यहां आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति उस दिन से प्रभावी मानी जाएगी, जिस दिन खान पदभार ग्रहण करेंगे।

 

Pardeep

Advertising