जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हिमस्खलन, छाया घना अंधेरा...जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

Sunday, Jan 15, 2023 - 11:37 AM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के सरबल इलाके में एक जबरदस्त हिमस्खलन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि धीरे-धीरे पहाड़ों पर हिमस्खलन होता है और नीचे चारों और फैल जाता है। जानकारी के अनुसार, इस हिमस्खलन में मेगा टनल प्रोजेक्ट के वर्कशॉप को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ों पर हिमस्खलन हो रहा है और नीचे लोग खड़े थे।

 

हिमस्खलन को देखकर लोग इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह कम तीव्रता वाला हिमस्खलन था। ऐसे में इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस हिमस्खलन में इलाके के मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का वर्कशॉप क्षतिग्रस्त हुआ है। मामले में बोलते हुए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त गांदरबल, मुश्ताक अहमद ने कहा है कि हम लोगों ने पहले ही कुछ मजदूरों को वहां से स्थानांतरित कर दिया है। ऐसे में कुछ और मजदूर अभी भी बाकी है जिन्हें जल्द ही वहां से स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने जानकारी देते हुए कहा था कि अगले 24 घंटों में अनंतनाग, कुलगाम और राजौरी जिलों में 2,000 मीटर से ऊपर 'कम खतरे' वाले हिमस्खलन होने की संभावना है। 

Seema Sharma

Advertising