पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है जम्मू का रेलवे पुल

Tuesday, Mar 16, 2021 - 12:05 PM (IST)


जम्मू:  रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में चेनाब नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के मुख्य आर्च के दोनों हिस्सों को जोडऩे में कामयाबी पा ली है। यह पुल नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर है, जो पेरिस के एफिल टावर से भी 30 मीटर ऊंचा है। रेलवे के अधिकारियों ने इसे 'ऐतिहासिक' पल बताया। केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में ट्विटर पर यह सूचना साझा की।

उन्होंने लिखा है, "ऐतिहासिक पल। चेनाब पुल का निचला आर्च आज पूरा हो गया। अब इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना ऊपरी आर्च का काम भी पूरा होगा।" मंत्री ने इस पल का वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल होने वाला है।
 

Monika Jamwal

Advertising