J&K: आतंकियों ने फिर बाहरी नागरिकों को बनाया अपना निशाना, 2 मजदूरों पर चलाईं अंधाधुन्ध गोलियां

Saturday, Sep 24, 2022 - 08:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है और बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच, आतंकवादियों ने एक बार फिर बाहरी नागरिकों को अपना निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलवामा के खरपोरा में आतंकियों ने बिहार के दो मजदूरों पर फायरिंग की है। इस घटना में दोनों मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली की आवाज सुनने पर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, सुरक्षाबल भी घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन आतंकी तब तक वहां से भागने में कामयाब रहे। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 
 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, पुलवामा के खरपोरा रत्नीपोरा में आतंकियों ने बिहार के 2 मजदूरों पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया है। इन घायल मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि, यह पहली बार नहीं हुआ है जब आतंकियों ने बाहरी व्यक्तियों पर गोली चलाई है। इससे पहले भी आतंकी कई ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 


 

 

rajesh kumar

Advertising