जम्मू कश्मीर-पाकिस्तान सीमा पर भूकंप के झटके

Monday, Oct 24, 2016 - 06:58 PM (IST)

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर-पाकिस्तान सीमा पर आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। मौसम विभाग ने बताया कि ये झटके शाम चार बजकर 21 मिनट पर महसूस किये गये। 

भूकंप का केन्द्र 34.9 डिग्री उत्तर अक्षांश और 72.9 डिग्री पूर्वी देशान्तर पर था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

Advertising