जम्मू-कश्मीरः लाल चौक पर ग्रेनेड हमला, एक महिला समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Sunday, Feb 10, 2019 - 08:06 PM (IST)

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर रविवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में दो पुलिस जवान और एक महिला घायल हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम के समय लाल चौक पर पलाडियम के समीप पुलिस के एक गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका , जिससे दो जवान और एक महिला घायल हो गयी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उन्होंने बताया कि हमले को अंजाम देने के बाद आतंकवादी अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग निकले। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है तथा आतंकवादियों को पकडऩे के लिए तलाश अभियान छेड़ा है।

 

 

Yaspal

Advertising