जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड अटैक,  CRPF जवान सहित दो घायल

Saturday, Aug 13, 2022 - 07:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाया है। आतंकियों ने कश्मीर संभाग के श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान सहित दो लोगों के घायल होने की खबर है। यह हमला अली जान रोड, ईदगाह पर हुआ है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाको की घेराबंदी करने के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

बता दें कि, लगातार तीसरे दिन आतंकियों का चौथा हमला है। इससे पहले कश्मीर संभाग में अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में शुक्रवार को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल की टीमें मौके पर पहुंची थीं और इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया। 

 

rajesh kumar

Advertising