पाकिस्तान के चार टुकड़े कर दिए जाने चाहिए: स्वामी

Thursday, Nov 24, 2016 - 12:28 AM (IST)

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के माचेल सेक्टर में सीमापार गोलीबारी में तीन जवानों के शहीद होने और उनमें से एक के शव को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बुरी तरह क्षत-विक्षत किए जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने कहा है कि पाकिस्तान के चार टुकड़े कर दिए जाने चाहिए। 

पड़ोसी देश से युद्ध के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता 
स्वामी ने आज संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि पड़ोसी देश के साथ युद्ध कर इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है। भारत को युद्ध की तैयारी करते हुए पाकिस्तान के चार टुकड़े कर देने चाहिए।
 

गोलीबारी में अब तक 18 भारतीय जवान हो गए हैं शहीद 
सीमापार स्थित आतंकवादी ठिकानों पर 29 सितंबर को भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह पहला मौका है जब केंद्र में सत्तारुढ़ पार्टी के किसी नेता की ओर से युद्ध की बात की गई है।  सीमापार से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलीबारी में अब तक 18 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। इनमें से दो जवानों के शवों के साथ बर्बरता की गयी। 

Advertising