जेटली ने की सीतारमण की तारीफ, लोकसभा में राफेल सौदे पर दिया था जवाब

Friday, Jan 04, 2019 - 11:13 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों का एक-एक कर जोरदार ढंग से जवाब देने के लिये रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की शुक्रवार को तारीफ की।

जेटली ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमती निर्मला सीतारमण जी, बहुत अच्छा, आपने उत्कृष्ट ढंग से जवाब दिया। आपने फर्जी अभियान को ध्वस्त कर दिया। हम सभी को आप पर गर्व है।’’ सीतारमण ने 36 राफेल लड़ाकू विमान के सौदे को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाये जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का दो घंटे के भाषण में बिंदुवार जवाब दिया।


रक्षामंत्री ने अपने जवाब में कांग्रेस पर फर्जीवाड़े का सहारा लेकर देश को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाले के कारण कांग्रेस की सरकार गयी थी और राफेल सौदा नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता में वापस लाएगा।

 

Yaspal

Advertising