श्रीलंका के विदेश मंत्री से सोमवार को वार्ता करेंगे जयशंकर, मछुआरों का मुद्दा भी उठने की संभावना

Sunday, Feb 06, 2022 - 04:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने श्रीलंकाई समकक्ष जी एल पेइरिस के साथ सोमवार को व्यापक वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पेइरिस 6 से 8 फरवरी तक भारत की यात्रा कर रहे हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता में मछुआरों का विवादास्पद मुद्दा भी उठने की संभावना है।

 

मंत्रालय के मुताबिक, विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला भी सोमवार को पेइरिस से मिलेंगे। बता दें कि भारत ने बुधवार को श्रीलंका को पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद में मदद के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता प्रदान की। श्रीलंका विदेशी मुद्रा की अत्यधिक कमी और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है।

Seema Sharma

Advertising