ऑपरेशन सिंदूर पर जनरल अनिल चौहान के खुलासों को लेकर जयराम रमेश ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 06:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के बयानों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि 30 मई 2025 को सिंगापुर में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जनरल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए थे। रमेश के मुताबिक, जनरल चौहान ने हाल ही में भी कुछ अहम बातें सामने रखी हैं, जिन्हें लेकर चिंता पैदा होना स्वाभाविक है।

जयराम रमेश ने कारगिल युद्ध के बाद की गई समीक्षा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होने के चार दिन बाद, 29 जुलाई 1999 को तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने के. सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में कारगिल रिव्यू कमेटी का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट 23 फरवरी 2000 को संसद में पेश की गई थी।

रमेश ने कहा कि समय-समय पर इंटरव्यू और व्याख्यानों में सामने आने वाले ऐसे महत्वपूर्ण खुलासे, चाहे वे किसी रणनीति का हिस्सा हों या नहीं, कारगिल रिव्यू कमेटी जैसी व्यवस्थित और व्यापक समीक्षा प्रक्रिया का विकल्प नहीं हो सकते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar