5 Top City in World:  दुनिया के टॉप 5 शहरों में शामिल हुआ भारत का यह शहर....रचा नया इतिहास

punjabkesari.in Tuesday, Jul 29, 2025 - 02:36 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान की ऐतिहासिक राजधानी जयपुर ने एक बार फिर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। अपनी शाही विरासत, रंगीन गलियों और समृद्ध संस्कृति के लिए मशहूर पिंक सिटी को "ट्रैवल एंड लीज़र वर्ल्ड बेस्ट सिटीज 2025" की रैंकिंग में दुनिया का पांचवां सबसे बेहतरीन शहर चुना गया है। इस लिस्ट में जयपुर अकेला भारतीय शहर है जिसने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई - और वह भी सीधे इटली के मशहूर शहर फ्लोरेंस को पछाड़कर।

कौन-कौन शामिल हुए टॉप 5 में?
सैन मिगुएल डे अलेंदे (मैक्सिको)
चियांग माई (थाईलैंड)
टोक्यो (जापान)
बैंकॉक (थाईलैंड)
जयपुर (भारत)

आखिर क्या है जयपुर की खासियत?
जयपुर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत संग्रहालय है जो इतिहास, कला और संस्कृति की परतों में लिपटा हुआ है।
इस सर्वे में कई प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया था:

विश्व धरोहर स्थल: हवा महल, आमेर किला और जंतर मंतर जैसे तीन यूनेस्को साइट्स

स्थानीय कला और शिल्प: जयपुरी ब्लॉक प्रिंट, मीनाकारी, कांच की चूड़ियां और अन्य हस्तशिल्प

भव्य महल और किले: सिटी पैलेस, नाहरगढ़, जल महल

खानपान: दाल-बाटी-चूरमा, घेवर, केसरिया लस्सी

त्योहार और सांस्कृतिक आयोजन: तीज, गणगौर, हाथी महोत्सव, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल

मेहमाननवाजी: पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य और लक्ज़री होटल अनुभव

क्यों बना जयपुर टूरिज्म का हॉटस्पॉट?
जयपुर का रंगीन परिधान, रीति-रिवाज़, लोक संगीत और कला न सिर्फ देशी, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी गहराई से आकर्षित करता है। पिंक सिटी अब सिर्फ एक ऐतिहासिक शहर नहीं बल्कि एक ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बन चुका है। वहीं इस रैंकिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि जयपुर को लेकर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का रुझान और तेज़ होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News