''लड़कियों की जींस की वजह से बनते हैं अवैध संबंध''

Monday, Jul 25, 2016 - 07:41 AM (IST)

उज्जैन: दिगंबर जैन मुनि निर्भय सागर जी महाराज ने लड़कियों की शादी की उम्र, हर जैन परिवार को कम से कम 3 बच्चे पैदा करने की नसीहत, लड़कियों के पहनावे, लव जेहाद आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि लड़कियां टाइट जींस पहनती हैं तो उनमें वासना की प्रवृत्ति जागृत होती है। घर्षण होता है और उत्तेजना बढ़ती है।

16 साल की उम्र में शादी नहीं करने से वे लड़कों की तरफ आकर्षित हो जाती हैं और अवैध संबंध बनाती है। मुनि निर्भय सागर जी महाराज के मुताबिक, टाइट जींस पहनने वाली महिलाओं की डिलीवरी सामान्य न होकर सिजेरियन ही होती है।

Advertising