अपराध की घटनाओं में 95 फीसदी गलती लड़कियों की: जैन मुनि

Thursday, Aug 30, 2018 - 10:46 AM (IST)

सीकर: जैन मुनी विश्रांत सागर ने विवादित बयान देते हुए देश भर की लड़कियों को सामग्री बताया है और उन्हें संयमित रहने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाओं में 95 फीसदी गलती लड़कियों की होती है। 

लड़कियों को बेहद संभल कर चलने की जरुरत 
सीकर जिला मुख्यलय पर चातुर्मास कर रहे जैन मुनि विश्रांत सागर ने आज पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में लड़कियों को बेहद संभल कर चलने की जरुरत है क्योंकि लड़कियों को अपने पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों की इज्ज्जत बचा कर रखनी है । यही नहीं जैन मुनि ने लड़कियों को सामग्री बताया।  उन्होंने कहा की आज के समय में लड़कियों को पाश्चात्य संस्क्रति के बहकावे में नही आकर, संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। 
 

Anil dev

Advertising