गुजरात में जैन मुनि आचार्य शांतिसागर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

Sunday, Oct 15, 2017 - 12:28 AM (IST)

अहमदाबादः जैन मुनि आचार्य शांतिसागर महाराज को सूरत में एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  गुजरात की 19 वर्षीय युवती ने जैन मुनि पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से मध्य प्रदेश की निवासी है जो गुजरात के वडोदरा में रहती है। उसने सूरत के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर आरोप लगाया था कि जैन मुनि ने सूरत में उससे दुष्कर्म किया था। 

युवती का आरोप है कि 1 अक्टूबर को मंत्रजाप के लिए वह आचार्य शांतिसागर महाराज के पास गई थी जहां उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में शुक्रवार को अठवा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि न्यू सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल जांच होने के बाद युवती के रेप होने की पुष्टि हुई है। स्थानीय आठवा पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और आरोपी जैन मुनी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस दौरान जैन मुुनि की गिरफ्तारी का खूब विरोध किया गया। जैन समुदाय के कुछ संगठनों ने जैन मुनी के समर्थन में प्रदर्शन भी किए।

Advertising