''Har Ghar Tiranga'' अभियान ‘विकसित भारत'' के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है: जगदीप धनखड़

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 11:00 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा' अभियान ‘विकसित भारत' के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी ‘‘भारत की सदी'' है।
वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू किया गया था और अब यह जन आंदोलन बन गया है।

उपराष्ट्रपति ने भारत मंडपम से ‘तिरंगा बाइक रैली' को हरी झंडी दिखाने से पहले एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘यह अभियान ‘विकसित भारत' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी भारत की सदी है''। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रीजीजू और मनसुख मांडविया भी मंच पर मौजूद थे।

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम से शुरू हुई बाइक रैली का इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होने का कार्यक्रम है। ‘हर घर तिरंगा' अभियान का तीसरा संस्करण 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। शेखावत ने कहा कि यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू किया गया था और अब यह जन आंदोलन बन गया है।

ये भी पढ़ें.....
2 किमी छोटा और ज्यादा सुरक्षित, मिल गया केदारनाथ जाने का नया रास्ता

केदारनाथ धाम जाने के लिए अब एक नया रास्ता खोज लिया गया है। यह नया मार्ग चौमासी गांव से होकर गुजरता है, जो गुप्तकाशी से कालीमठ होते हुए 25 किलोमीटर आगे 2100 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। चौमासी से केदारनाथ मंदिर की दूरी 19 किलोमीटर है, जबकि सोनप्रयाग से मंदिर तक का मौजूदा रास्ता 21 किलोमीटर लंबा है। इस तरह नया रास्ता 2 किलोमीटर छोटा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News