J&K: वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हुई, भारी बारिश के बाद रोकी गई थी
Saturday, Aug 20, 2022 - 07:24 AM (IST)
कटड़ा: कटरा से वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू की गई। कल रात बारिश के कारण यात्रा रोक दी गई थी। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। वे हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
#UPDATE | J&K: Morning visuals from Katra where the upward movement of pilgrims to Vaishno Devi temple that was stopped earlier in the wake of heavy rainfall, has been resumed again. https://t.co/liJmRyeodx pic.twitter.com/MgCiW63qAd
— ANI (@ANI) August 20, 2022
उन्होंने कहा कि यात्रा के ट्रैक पर फिलहाल पानी नहीं भरा है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर कटरा से भवन तक की यात्रा रोक दी गई है। हालांकि भवन से कटरा जाने वाले यात्रियों को जाने दिया जा रहा है। जो श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों, पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों की कड़ी निगरानी में सांझीछत और फिर कटरा की ओर आ रहे हैं।
#WATCH | J&K: Heavy rainfall triggers flash floods near Vaishno Devi Shrine in Katra town in Reasi district pic.twitter.com/NhgxNjbV9x
— ANI (@ANI) August 19, 2022
बता दें कि मई महीने में माता वैष्णो देवी मंदिर के पास जंगलों में आग लग गई थी। इसको ध्यान में रखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा का नया रूट सावधानी बरतते हुए बंद कर दिया गया था। हालांकि, पुराने रूट से यात्रा पहले की तरह जारी रही।