J&K हिमस्‍खलन: बटालिक सेक्‍टर में सैन्य चौकी बर्फ में दबी, 3 जवानों की मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2017 - 11:29 AM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में लद्दाख क्षेत्र के बटालिक सैक्टर में अग्रिम सैन्य चौकी पर भारी बर्फबारी के बाद हुए हिमस्खलन से तीन सैनिकों बर्फ में दब कर मौत हो गई दो अन्य जवानों को बचा लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के निकट बर्फबारी के बाद हिमस्खलन हुआ है जिसमें पांच सैनिक बर्फ में कई फुट नीचे दब गए। इसके तुरन्त बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

फंसे हुए पांच सैनिकों में से दो को बचा लिया गया है जबकि तीन सैनिकों को नहीं बचा पाया गया। बचाये गए दोनों सैनिक अस्पताल में भर्ती हैं। आज सुबह ही बर्फ में दबे तीन जवानों के शव बाहर निकाले गए। दूसरी ओर अप्रैल महीने में हो रही बर्फबारी से राज्य में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। हालांकि बारिश रूकने से  झेलम और उसकी सहायक नदियों का जल स्तर कम होने लग गया है। जानकार बताते हैं कि 10 साल बाद कश्मीर में इस मौसम में भारी बर्फबारी हो रही है। रविवार तक मौसम में सुधार की उम्मीद की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News