J&K: उरी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, तीन जवान घायल

Sunday, Sep 26, 2021 - 11:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं और तीन जवान घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से दोबारा सामना हुआ। ये आतंकवादी 18 और 19 सितंबर की दरम्यानी रात नियंत्रण रेखा पार कर देश में घुसे और उस दिन भी उनकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई थी लेकिन वह चकमा देकर भाग खड़े हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। अधिकारियों ने कहा कि यह आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की नई कोशिश नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि बाद में जंगल क्षेत्र में लगभग तीन दिन तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन घुसपैठियों का पता नहीं चल सका। सुरक्षा बलों ने बाद में अभियान बंद कर दिया लेकिन शनिवार को आतंकवादियों से दोबारा सामना हुआ जिसके बाद उन्हें मार गिराया गया।

Seema Sharma

Advertising