J&K: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकवादी, जवानों ने इलाके को घेरा...सर्च ऑप्रेशन जारी

Monday, Oct 10, 2022 - 08:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के तंगपावा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया था।

 

इस दौरान सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ रविवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी चल रहे अभियान में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया हैं।'' उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों और उनके समूह की पहचान नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षा बलों का इलाके में सर्च ऑप्रेशन जारी था।

Seema Sharma

Advertising