J&K: दो अलग-अलग ग्रेनेड हमलों में एक पुलिसकर्मी सहित 2 घायल

Monday, Aug 15, 2022 - 11:16 PM (IST)

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर में सोमवार शाम को हुए दो अलग-अलग ग्रेनेड हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गया। हमले बड़गाम और श्रीनगर जिलों में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर हुए।  

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बड़गाम के गोपालपोरा चदूरा इलाके में आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका जिससे एक नागरिक करण कुमार सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। 

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक घंटे के भीतर कश्मीर पुलिस नियंत्रण कक्ष पर एक और हथगोला फेंका गया जिसमें एक पुलिसकर्मी मामूली रुप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Pardeep

Advertising