तमिलनाडु: 32 साल बाद दोहराया इतिहास, जयललिता 6ठी बार बनीं CM

Monday, May 23, 2016 - 07:06 PM (IST)

चेन्नई: जयललिता ने आज तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के तौर पर छठी बार शपथ ग्रहण की। उन्होंने लगातार दूसरी बार शपथ ली है। राज्य के इतिहास में 32 साल बाद ऐसा हुआ कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई हो। उनके साथ 28 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

जयललिता की कैबिनेट में उनके खास कहे जाने वाले पन्नीरसेल्वम भी शामिल रहेंगे। पन्नीरसेल्वम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसने पर जयललिता के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद दो बार थोड़े-थोड़े समय के लिए सत्ता संभाली थी। जयललिता का शपथ ग्रहण समारोह मद्रास यूनिवर्सिटी के शताब्दी ऑडिटोरियम में हुआ।

ऐसी है जयललिता की कैबिनेट
जयललिता की कैबिनेट में कुल 15 मंत्री ग्रेजुएट हैं, इनमें से 12 मौजूदा कैबिनेट से ही चुने गए हैं, जिनमें से 7 को वही मंत्रालय सौंपे गए हैं। कैबिनेट में 13 नए चेहरे होंगे। जयललिता को मिलाकर कुल चार महिलाएं शामिल हैं। कैबिनेट में तीन डॉक्टर और तीन वकील भी शामिल हैं।

Advertising