कभी खुद आतंकी था 6 आतंकियों को मार गिराने वाला यह शहीद, अब मिलेगा सबसे बड़ा सम्मान

Thursday, Jan 24, 2019 - 12:02 PM (IST)

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के लांस नायक नजीर अहम वानी को शांति काल के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद लांस नायक वानी को अशोक चक्र से सम्मानित करने की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है। सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री के लांस नायक वानी ने गत 25 नवंबर 2018 को जम्मू-कश्मीर के एक गांव में हथियारों से लैस छह आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। 



इससे पहले उन्होंने आमने-सामने की गोलीबारी में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। बुरी तरह से घायल होने के बावजूद लांस नायक वानी ने अपनी जान की परवाह किये बिना अपने साथी जवानों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  लांस नायक वानी को उनकी असाधारण वीरता और साहस के लिए शांति काल के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र से पुरस्कृत किया जाएगा। 


आपको बतां दे कि सेना में शामिल होने से पहले वानी खुद आतंकी गतिविधियों में शामिल रहते थे। वानी जैसों के लिए कश्मीर में 'इख्वान' शब्द इस्तेमाल किया जाता है। बंदूक थामकर वह जाने किस-किससे किस-किस चीज का बदला लेने निकले थे। पर कुछ वक्त बाद ही उन्हें गलती का अहसास हो गया और वह आतंकवाद छोड़कर सेना में भर्ती हो गए।

Anil dev

Advertising